आज का सामान्य ज्ञान
मित्रों आज से मैं आपके लिए प्रतिदिन का सामान्य ज्ञान लेकर आऊंगा जिसे आप पढ़ कर अपने ज्ञान ने बढ़ोतरी कर सकते हैं। इसके अलावा मैं एक प्रश्न भी रोज पूछूंगा उसका उत्तर आपको देना है।
बिसलेरी का नाम तो आपने बहुत सुना होगा पर क्या आप जानते हैं इसके इतिहास के बारे में और इसको किसने शुरू किया नहीं न तो चलिए मैं बताता हूं आपको!
शुरुआत में बिसलेरी एक फार्मास्युटिकल कंपनी थी, जो मलेरिया की दवा बेचती थी. इसके संस्थापक इटली के बिजनेसमैन Felice Bisleri थे. उनकी मौत के बाद उनके फैमिली dr. रासी ने बिसलेरी को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उठाई।
बिसलेरी का इतिहास
भारत में डॉक्टर रॉसी ने वकील खुशरू संतकू के साथ मिलकर बिसलेरी लॉन्च की. उस वक्त बोतल बंद पानी बेचने की बात करना किसी पागलपन से कम नहीं था. क्योंकि लोगों को उस समय लगता होगा कि कौन बोतल बंद पानी खरीद कर पीएगा. लेकिन रॉसी भविष्य को भांप गए थे. 1965 में उन्होंने मुंबई के ठाणे में पहला 'बिसलेरी वॉटर प्लांट' स्थापित किया.
भारत में विस्तार की कहानी
बता दें, बिसलेरी ने इंडियन मार्केट में मिनरल वॉटर और सोडा के साथ एंट्री ली. उन दिनों आम आदमी के लिए पानी की बोतल खरीदना भले ही संभव नहीं था. लेकिन अमीरों के बीच यह लोकप्रिय हो गया। शुरुआत में केवल फाइव स्टार होटल और महंगे रेस्टोरेंट में ही बिसलेरी की बोतल उपलब्ध थी.
उसके बाद एक अहम मोड़ आया और डॉ. रॉसी ने इस बिजनेस को पारले कंपनी के रमेश चौहान के हाथों बेच दिया. साल 1969 में बिसलेरी को भारतीय कंपनी पारले ने खरीद लिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केवल 4 लाख रुपये में ये सौदा हुआ था. उसके बाद रमेश चौहान बिसलेरी को घर-घर पहुंचाने का प्लान बनाया है. इस कड़ी में सबसे पहले रेलवे स्टेशनों पर इसकी उपलब्धता कराई गई फिर बाद में यह घरों तक पहुंच बना पाई।
आज का सावल - थम्स अप और की शुरुवात किसने और कब की थी?
Comments
Post a Comment