मां की ममता

मां की ममता

आज मुझे वो अनाथालय से लेने आया है
लगता है उसके दिल ने उसे तड़पाया है
वो बोला मां चल आज तेरे पोते का जन्मदिन है
मैं बोली रुक अपना बैग लगा लेती हूं
कुछ लोग जानते हैं यहां उनसे मिल लेती हूं
वो बोला सामान का क्या करना है
थोड़ी देर में तुझे यही आके रहना है
मैंने मन की अभिलाषाओं को फिर उतार फेका
और दर्द भरी नजरों से अपने बेटे को देखा
बोली क्या तू फिर से मुझे यहां छोड़ जाएगा
मेरी ममता का एक बार फिर गला घोट पाएगा
वो बोला पोते की जिद है कि दादी को बुलाओ
मेरे जन्मदिन में उसके हाथ मेरा केक कटाओ
तभी मैं दौड़ा आया दिल उसका न तोड़ पाया
मां फिर एक बार बोली भगवान खुशी से भरे झोली
पर ऐ निष्ठुर!
क्या तुझे ये समझ न आया की ये है भगवान की माया
तुमने मुझे तड़पाया और यहां लाकर बैठाया
भगवान भी देखता है उसी तवे पे दूसरी रोटी भी सेकता है
कल मिलेगा करनी का फल जैसे मैं हूं विव्हल
तुझको भी न दे तेरी संतान होने पे पाया सिथल
न लाए यहां आज मैं हूं जहां
मां की यही कामना है तू न पाए जो मैंने पाया है
आज मुझे वो अनाथालय....


विनय कुमार द्विवेदी "कान्हा"

Comments

Popular posts from this blog

कविता क्या है?

आज का सामान्य ज्ञान