Posts

Showing posts from March, 2019

मां की ममता

मां की ममता आज मुझे वो अनाथालय से लेने आया है लगता है उसके दिल ने उसे तड़पाया है वो बोला मां चल आज तेरे पोते का जन्मदिन है मैं बोली रुक अपना बैग लगा लेती हूं कुछ लोग जानते हैं यहां उनसे मिल लेती हूं वो बोला सामान का क्या करना है थोड़ी देर में तुझे यही आके रहना है मैंने मन की अभिलाषाओं को फिर उतार फेका और दर्द भरी नजरों से अपने बेटे को देखा बोली क्या तू फिर से मुझे यहां छोड़ जाएगा मेरी ममता का एक बार फिर गला घोट पाएगा वो बोला पोते की जिद है कि दादी को बुलाओ मेरे जन्मदिन में उसके हाथ मेरा केक कटाओ तभी मैं दौड़ा आया दिल उसका न तोड़ पाया मां फिर एक बार बोली भगवान खुशी से भरे झोली पर ऐ निष्ठुर! क्या तुझे ये समझ न आया की ये है भगवान की माया तुमने मुझे तड़पाया और यहां लाकर बैठाया भगवान भी देखता है उसी तवे पे दूसरी रोटी भी सेकता है कल मिलेगा करनी का फल जैसे मैं हूं विव्हल तुझको भी न दे तेरी संतान होने पे पाया सिथल न लाए यहां आज मैं हूं जहां मां की यही कामना है तू न पाए जो मैंने पाया है आज मुझे वो अनाथालय.... विनय कुमार द्विवेदी "कान्हा"

कविता क्या है?

कविता क्या है? सबके मन में यह प्रश्न उठता है और सब इसको अपने अपने विचार से परिभाषित करते हैं पर मेरा ऐसा मानना है कि वो विचार जो आप किसी के समक्ष गेय रूप अर्थात गा कर प्रस्तुत करें वही काव्य है। हां यह विवाद का विषय है कि वह गीत अच्छा है अथवा बुरा, पर जो भी हमारे भावों को दूसरे के समक्ष उसके मन को उद्वेलित करता हुआ प्रस्तुत करे वही काव्य है।